29 Mar 2024, 11:39:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भव्य जीत के बाद पहली बार गृह प्रदेश पहुंचे मोदी, मां से लिया आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 9:23PM | Updated Date: May 26 2019 9:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी आज शाम अपने गृह राज्य गुजरात के पहले दौरे पर पहुंचे और  इसके बाद वयोवृद्ध माता हीराबा से आशीर्वाद लिया। मोदी  ने अपने छोटे भाई पंकज मोदी के साथ यहां रायसण इलाके में रहने वाली मां  से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले अहमदाबाद में एक सभा में  उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ लेने से पहले मां का  आशीर्वाद लेना चाहते हैं। ऐसी इच्छा हर संतान की होती है। इससे पूर्व  अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई  अड्डे पर पहुंचने पर  मोदी का राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय  रूपाणी,  उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी, गृह  राज्य  मंत्री प्रदीपसिह जाडेजा, मुख्य सचिव जे एन सिंह आदि ने स्वागत  किया।

उनके  साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उपस्थित थे। हवाई  अड्डे से  यहां खानपुर स्थित जे पी चौक तक की यात्रा की दौरान सड़क के  दोनो ओर बड़ी  संख्या में मौजूद लोगों ने उनका अभिवावदन किया। हालांकि  पिछले दिनों सूरत में हुए एक अग्निकांड में छात्रों की कारूणिक  मौत की घटना  के मद्देनजर इस दौरान कही भी ढोल नगाड़े नहीं बजाये गये।  उन्होंने फूल मालायें भी नहीं पहनी। बाद में उन्होंने अहमदाबाद  के जे पी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओ की एक सभा को संबोधित किया। वह  रात्रिविश्राम राजभवन में करेंगे। कल वह वापस नयी दिल्ली  लौट जायेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »