01 Dec 2023, 11:16:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चल रही हाथियों की पिकनिक, खूब हो रही आवभगत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2023 5:02PM | Updated Date: Sep 23 2023 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों ने आज पिकनिक की। बता दें कि यहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज से अगले सात दिनों तक विशेष भोजन के साथ-साथ फल और गन्ने सहित गुढ़ खिलाकर हाथियों की आवभगत होती है। इस दौरान हाथियों को पहले नहलाया जाता है, फिर उनकी तेल मालिश की जाती है और फिर साज सज्जा होती है। इसके अलावा इन हाथियों का डाक्टरी परीक्षण कर उनको आवश्यक दवाइयां भी दी जाती हैं। 

इससे पहले आपने इंसानों को पिकनिक करते तो खूब देखा होगा, लेकिन हाथियों की पिकनिक देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। खबर है कि एमपी के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की पिकनिक चल रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सात दिन तक चलने वाले इस आयोजन में हाथियों को विशेष भोजन और आराम के साथ हाथियों की मालिश भी की जाती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला गेट के पास रामा कैंप में सभी हाथियों को एक साथ लाकर सात दिनों तक हाथियों की आवभगत की जाती है‌।

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जारी पिकनिक में बारह हाथियों में सबसे बुजुर्ग लगभग 80 साल का नर हाथी गौतम भी शामिल हुआ। साथ ही सबसे छोटी 2 साल की हाथी गायत्री भी है। यहां हाथियों की सुबह से आवभगत शुरू हो जाती है। यहां अच्छे भोजन और मालिश के बाद हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है और महावत का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। बता दें कि इस हाथी महोत्सव को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण भी पहुंचते हैं और हाथियों से मेल-मिलाप करते हैं। हाथियों की इस पिकनिक के दौरान वहां मौजूद लोग हाथियों के साथ सेल्फी भी क्लिक करते हैं और उनके पसंदीदा फल खिलाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »