19 Apr 2024, 11:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लंपी वायरस गंभीर संकट, टीकाकरण और लक्षणों की निगरानी बेहद जरूरी: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2022 3:44PM | Updated Date: Sep 22 2022 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पशुपालकों और गौपालकों को संबोधित करते हुए आज कहा कि पशुधन पर लंपी वायरस के रूप में एक गंभीर संकट आया है और टीकाकरण एवं लक्षणों पर निगरानी रखते हुए इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशुधन पर लंपी वायरस के रूप में एक गंभीर संकट आया है। ये वायरस तेजी से मध्यप्रदेश में भी पैर पसार रहा है। हम गायों की पूजा करते हैं। पशु हमारी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का काम करते हैं। आज पशु संकट में हैं तो हमारा कर्तव्य है कि उन्हें इस संकट से निकालने के लिए भरपूर प्रयास करें। इन प्रयासों में सरकार पूरा सहयोग करेगी। इस बीमारी का टीका भी सरकार फ्री में लगा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »