26 Apr 2024, 03:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

215 कैदी होंगे 26 जनवरी को बरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2022 8:15PM | Updated Date: Jan 20 2022 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश की अलग-अलग जेलों में हत्या, लूट एवं अन्य जघन्य अपराधों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 215 बंदियों को इस बार गणतंत्र दिवस पर आजादी मिलने वाली हैं। प्रदेश के जेल महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रदेश की 10 सेंट्रल और 51 जिला जेलों में बंद करीब 215 ऐसे बंदी हैं, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जिनके 14 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें माफी देकर रिहा किया जा रहा है। जेल उपमहानिरीक्षक संजय पांडे के मुताबिक 26 जनवरी को बंदियों के रिहा होने पर उन्हें पारिश्रमिक राशि भी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि जिला जेल से तीन कैदियों को रिहा किया जाना है। कोविड गाइड लाइन को देखते हुए  इस बार ज्यादा बंदियों को पैरोल दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »