29 Mar 2024, 10:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनावों के दौरान कांग्रेस को करारा झटका, विधायक सचिन बिरला भाजपा में आए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2021 6:00PM | Updated Date: Oct 24 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश में खंडवा संसदीय सीट पर उपचुनाव के दौरान आज उस समय कांग्रेस को करारा झटका लगा, जब कांग्रेस विधायक सचिन बिरला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा में शामिल हो गए। 
 
बिरला खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले खरगोन जिले की बड़वाह सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे। आज उन्होंने बेड़िया में आयोजित चुनावी सभा के दौरान चौहान के समक्ष औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।
 
इसके पहले मार्च 2020 में लगभग दो दर्जन कांग्रेस विधायक, विधायक पद से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे और तब तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी, जिसके चलते उनकी 15 माह पुरानी सरकार गिर गयी थी। उसके बाद भी कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »