19 Mar 2024, 07:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP: तीसरा कोरोना टीकाकरण महाअभियान 17 सितम्बर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2021 8:59PM | Updated Date: Sep 16 2021 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। PM मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश में कोरोना टीकाकरण महाअभियान-3.0 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज के सभी वर्गों से पहले और दूसरे कोरोना टीकाकरण महाअभियान में दिये गये सक्रिय सहयोग को तीसरे अभियान में भी देने की अपील की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरोना टीकाकरण महाअभियान-3.0 में 17 सितम्बर को प्रदेश में 32 लाख 90 हजार कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीन के टीके लगाने के लक्ष्य के साथ ही 26 सितम्बर तक प्रदेश के 18 वर्ष आयु से अधिक के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य भी तय किया है।

कोरोना टीकाकरण महाअभियान-3.0 के संचालन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 10 हजार से अधिक कोरोना टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर पूर्व के अभियानों की तरह सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे नागरिक, जिन्होंने पहली डोज नहीं लगवाई है, वह पहली डोज लगवायें। पहली डोज के बाद जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है, ऐसे सभी लोग अपनी दूसरी डोज अवश्य लगवायें।
 
संचालक एनएचएम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ऐसे नागरिक, जिनके पास कोई पहचान-पत्र नहीं हैं, उनके लिये भी टीकाकरण के विशेष सत्र आयोजित करने की व्यवस्था की है। विशेष सत्र आयोजन करने संबंधी निर्देश जिला अधिकारियों को को जारी किये गये हैं। साथ ही प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिये पीएचसी एवं एचडब्ल्यूसी स्तर तक टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »