28 Mar 2024, 19:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने Vaccine बर्बादी की केंद्र की रिपोर्ट को साजिश करार दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 9:29PM | Updated Date: Jun 10 2021 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना Vaccine  की बर्बादी को लेकर केन्द्र सरकार की रिपोर्ट को झारखंड को बदनाम करने की साजिश का कुचक्र करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने गुरुवार को यहां कहा कि कोविड-19 Vaccine  की बर्बादी को लेकर आज जारी मीडिया रिपोर्ट पूरी तरह से आधारहीन और तथ्यों से परे है। पिछले महीने भी इसी तरह से झारखंड को बदनाम करने की कोशिश को लेकर एक रिपोर्ट आधी अधूरी रिपोर्ट जारी की गयी थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा आंकड़ों और तथ्यों के साथ पूरी तरह से बात रखने के बाद उसे वापस ले लिया गया था। अब इसी तरह से एक बार फिर मई महीने की कथित रिपोर्ट को लेकर झारखंड को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि हकीकत यह है कि झारखंड में Vaccinaton की बर्बादी राष्ट्रीय औसत से भी कम है। पिछले 2 सप्ताह में राज्य में छह लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिया गया है और Vaccine की क्षति 4.5 प्रतिशत से घटकर 1.5 प्रतिशत से भी कम हो गयी। MP में कोविड-19 Vaccine  का दस हजार डोज कहां गया है, इसका कोई हिसाब नहीं मिल रहा है और इस पर BJP नेताओं ने चुप्पी साध ली है। इतना ही नहीं झारखण्ड को Vaccine  की आपूर्ति भी कम संख्या में की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »