29 Mar 2024, 15:41:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने किसानों पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 6:05PM | Updated Date: May 18 2021 10:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगगढ़। हरियाणा के हिसार में दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज की प्रदेश कांग्रेस ने आज भर्त्सना की। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल की बुलाई बैठक में आज इसके साथ ही मुख्यमंत्री के कोविड प्रोटोकॉल, लॉकडाउन व धारा 144 के उल्लंघन की  भी निंदा की गई और हरियाणा को पीएम केयर्स फंड से मिले वेंटीलेटर्स की संख्या और  मौजूदा स्थिति प्रदेशवासियों को बताने और अप्रैल व मई माह में कोरोना  मृतकों के असली आंकड़े जारी करने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पारित किए  गए।

 

बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद व कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक व कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य कुलदीप बिश्नोई, विधायक व पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव समेत नेता शामिल रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »