25 Apr 2024, 14:57:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना के 1487 नए मामले, 8 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2021 3:31PM | Updated Date: May 16 2021 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 1487 नए मामले सामने आने के अलावा 8 उपचाररत संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल 9759 सैंपल की जांच में संक्रमण दर 15.23 प्रतिशत के साथ 1487 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 2619 उपचाररत रोगियों को स्वस्थ करार दिए जाने के बाद एक्टिव केस की संख्या 14,888 पर आ गयी है। अब तक जांचे गए कुल 13,26,581 व्यक्तियों के सैंपल में 1,37,878 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से उपचार के बाद 1,21,729 को स्वस्थ करार दिया गया है। इलाज के दौरान कुल 1261 लोगों की मृत्यु हुयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »