20 Apr 2024, 15:26:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लालू बताए उनके परिजनों ने कोरोना वैक्सीन ली या नहीं : BJP

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 12:34AM | Updated Date: May 11 2021 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वह यह खुलासा करें कि उनके परिजनों में से कितनों ने कोरोना वैक्सीन ली है और कितनों को इसके लिए प्रेरित किया है।

बिहार भाजपा के प्रवक्ता मनोज शर्मा ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ट्वीट के बाद उनसे तथा उनके परिजनों से सवाल किया कि वे यह बताएं कि उनके परिवार के कितने लोग कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं या कितने लोगों को उन्होंने वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि श्री यादव शायद जेल में अधिक दिनों तक रहने के कारण कई चीजें भूल गए हैं। 

शर्मा ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि 1995 में पोलियो मुक्त भारत बनाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी और 17 वर्षो के अथक परिश्रम के बाद 2012 में देश पोलियो मुक्त हुआ। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष शायद यह भूल रहे हैं, इस कारण वह दो वर्ष में ही देश को पोलियो मुक्त करने का दावा कर रहे हैं। यादव ने जेल से निकलने के बाद एकबार फिर भ्रम की राजनीति प्रारंभ कर दी है, लेकिन उन्हें अब इसका पता होना चाहिए कि अब वह दौर चला गया। 

भाजपा नेता ने कहा कि दो पिछले वर्ष देश में कोरोना ने दस्तक दी और एक साल के अंदर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में वैज्ञानिकों ने अथक परिश्रम कर कोरोना वैक्सीन का टीका उपलब्ध करवा दिया। उन्होंने कहा कि इस टीका के संबंध में राजद समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने कई भ्रांतियां फैलाई लेकिन जनता ऐसे लोगों को पहचान चुकी है। अब वे उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »