17 Apr 2024, 03:02:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ने लगाई फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 1:53PM | Updated Date: Apr 13 2021 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के रामपुर मनिहारिन इलाके में दो दिन पहले नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले फरहत ने आज फांसी लगा कर अपनी जान दे दी । पुलिस ने यहां कहा कि फरहत का शव पेड़ से लटका पाया गया । पिछले रविवार को उसने अपने समुदाय की एक नौ साल की लड़की से बलात्कार किया था। उस पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घर वालों का उस पर पुलिस के सामने समर्पण करने का दवाब था लेकिन वह राजी नहीं हो रहा था । आज उसने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »