19 Apr 2024, 21:17:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के 23 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2021 4:35PM | Updated Date: Jan 25 2021 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के 23 कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस-2021 प्रदान करने की घोषणा की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इनमें दो वीरता, चार विशिष्ट सेवा पदक और 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। राज्य के पु­लिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2021 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।
 
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक इंदौर संतोष कुमार उपाध्याय, निरीक्षक (एम) प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल नरेन्द्र कुमार गंगराड़े, निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल अजय तुर्के को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गयी है।
 
इसी प्रकार सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस अधीक्षक रायसेन मोनिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक भिंड मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा राजेन्द्र कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सब्यसाची सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास जगदीश सिंह डावर, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल अमित सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर जितेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय डॉ. लक्ष्मी कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक ट्राफिक उज्जैन सुरेन्द्रपाल सिंह राठौर दिया जाएगा।
 
उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्­यालय अलका शुक्ला, निरीक्षक पीटीसी इंदौर संगीता जोशी, निरीक्षक (एम) ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल सुधीर कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक 23वी वाहिनी एसएएफ भोपाल जगत सिंह यादव, प्रधान आरक्षक 17वीं वाहिनी एसएएफ भिंड विश्वनाथ सिंह यादव, उप निरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर राजेन्द्र प्रसाद लोट, उप निरीक्षक (रेडियो) पीआरटीएस इंदौर प्रकाश सूर्यवंशी और सहायक उप निरीक्षक (एमटी) भोपाल संतोष कुमार पटेल को दिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »