29 Mar 2024, 20:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में मुठभेड़ में टाप 10 सूची में शामिल बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 2:50PM | Updated Date: Oct 27 2020 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के चिलकाना थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में घायल एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात चिलकाना थाने की पुलिस और अपराध शाखा की टीम चेकिंग कर रही थी। इस बीच चिलकाना के तहत टोडरपुर पुलिस चौकी के पास एक  बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
 
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में कस्बा चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी बदमाश दानिश उर्फ अयूब गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, दो खोखा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया। बदमाश सहारनपुर जिले के टाप-टेन की सूची में शामिल हैं। उसके खिलाफ कई थानों में संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »