16 Apr 2024, 16:26:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ से प्रभावित किसानों को जल्द ही आर्थिक सहायता देंगे : उद्धव ठाकरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 6:18PM | Updated Date: Oct 21 2020 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उस्मानाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को यहां कहा कि राज्य में बाढ़ से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए एक-दो दिन में मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जायेगा। ठाकरे राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट के साथ मराठवाड़ा क्षेत्र के उस्मानाबाद जिला के काटेगांव में बाढ़ से नुकसान हुई फसल को देखने के लिए आज यहां आये थे। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित किसानों से बात किया और किसानों को आश्वासन दिया कि आप लोग अपना धैर्य नहीं खोयें सरकार आप के साथ है।  
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दो दिन में मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए निर्णय लिया जायेगा। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण पूरे उस्मानाबाद जिला में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण राज्य में अलग-अलग स्थानों में 48 लोगों की जान चली गयी। इससे पहले दो दिन पूर्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने जिले का दौरा किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »