29 Mar 2024, 01:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मप्र, उप्र विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 5:16PM | Updated Date: Sep 27 2020 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में नौ और उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित की। कांग्रेस महासचिव एवं केंद्रीय चुनाव समिति प्रभारी मुकुल वासनिक ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारों के नामों को अपनी मंजूरी दे दी है।

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों में पंकज उपाध्याय(जावरा), अजब कुशवाहा(सुमावली), सतीश सिकरवार(ग्वालियर पूर्व), हरिवल्लभ शुक्ला(पोहरी),कन्हैया राम लोधी(मुंगावली), पारूल साहू(सुरखी), उत्तम राज नारायण सिंह(मांधाता), अभिषेक सिंह टिंकू(बदनावर) और राकेश पाटीदार(सुवासरा) शामिल हैं। कांग्रेस ने हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को सौर तथा आरती वाजपेयी को बांगरमउ से उम्मीदवार घोषित किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »