29 Mar 2024, 04:14:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में चिंताजनक हालात - कोरोना के रिकॉर्ड 393 नए मरीज मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2020 12:13PM | Updated Date: Sep 16 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19 के सर्वाधिक 393 नये मामले आने के बाद यहां एक्टिव केस (उपचाररत रोगियों) की संख्या बढ़कर 5399 जा पहुंची है, जबकि 6 की मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 473 रोगियों की मौत को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक 258495 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं। इनमें कल जाँचे गये 2741 सैम्पल भी शामिल हैं।
 
कल जाँचे सैम्पलों में 393 संक्रमित पाये जाने के बाद अब तक कुल 17940 संक्रमित मामले सामने आये हैं। जबकि कल 3 महिला और 3 पुरुषों की मौत दर्ज किये जाने के बाद कुल 473 रोगियों की मौत हो गयी है। उधर, राहत की खबर है कि कल 286 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 12068 रोगियों को छुट्टी दी गयी है, जिसके बाद अस्पताल में उपचाररत रोगियों की संख्या 5399 जा पहुंची है। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक कुल 6346 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »