29 Mar 2024, 20:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी - अगले 5 दिन मुश्किलों भरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 1:45PM | Updated Date: Aug 15 2020 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानो पर भारी वर्षा हुई और आने वाले पांच दिनो में भी ऐसी ही बरसात की चेतावनी के बीच आज भी कुछ जगहों पर तेज वर्षा जारी है। राज्य आपात संचालन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 33 में से 32 जिलों के 209 तालुका में वर्षा हुई जिसमें सर्वाधिक 199 मिलिमीटर सूरत जिले के मांगरोल में थी। सूरत के कामरेज में 174 मिमी, उमरपाड़ा में 147, सूरत शहर में 141, गिर सोमनाथ के कोडिनार में 137 मिमी, नवसारी के चिखली में 130 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
 
आज सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक 89 तालुका में वर्षा हुई है जिसमें सबसे अधिक 121 मिमी दक्षिणी जिले वलसाड के कपराडा में थी। डांग के वघई में 92 मिमी वर्षा हुई थी। भारी वर्षा से सूरत शहर में और वडोदरा शहर के बीचबीच बहने वाली विश्वामित्रि नदी में उफान के कारण बाढ़ जैसी स्थिति का ख़तरा बन गया है। उधर वर्षा के कारण राज्य भर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 9 राज्य स्तरीय मार्ग समेत 306 सड़कें बंद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »