28 Mar 2024, 22:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना का कहर - 176 नए मरीज मिले, लेकिन मिली ये बड़ी राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 1:32PM | Updated Date: Aug 15 2020 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के 176 मामले आने के बाद वायरस से संक्रमितों की संख्या 9590 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि 6246 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 171794 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें कल जांचे 3096 सैम्पल भी शामिल हैं।
 
कुल जांच रिपोर्ट में कुल संक्रमितों की संख्या 9590 है। सीएमएचओ ने बताया कि कल एक की मौत आधिकारिक रूप से दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 342 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि कल 55 रोगियों को छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 6246 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिसके बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 3002 है। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 5780 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »