16 Apr 2024, 16:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर चौकसी बढी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 4:33PM | Updated Date: Aug 14 2020 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र विरोधी तत्वों पर पैनी नजर  नजर रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से सटी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी चौकसी बढा दी है। अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले से लगी नेपाल की सतर्कता बढा दी गई है। इस दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वो पर नजर रखने के लिए सीमा क्षेत्र मे शस्त्र सीमा बल(एसएसबी)और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
 
इसके अतिरिक्त 41 महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैरियर लगाकर जिले की पुलिस शस्त्र सीमा बल के जवानो के साथ मिल कर चेकिंग अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल से सटे पचपेडवा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर, भौरीसाल, परशुरामपुर, मझगवां,जरवा कोतवाली क्षेत्र के कोयलाबास बार्डर,खबरी नाका,गुरूंगनाका,तुलसीपुर के नन्दमहरा,गैसडी के सकरा सकरी के अलावा थाना देहात के श्रावस्ती,गोंडा जिलो के सीमा क्षेत्रो पर बैरियर लगा कर आने जाने वाले वाहनो और माल ढोने वाले वाहनो की संघन सेकिंड की जा रही है।उन्होने बताया कि रेहरा बाजार रगना क्षेत्र के ग्वालियर ग्रिंट,दतौली बार्डर पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »