29 Mar 2024, 11:18:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्वालियर में 50 करोड़ के जेवरात से सजे राधाकृष्ण के होंगे लाइव दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 4:53PM | Updated Date: Aug 11 2020 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर के राधाकृष्ण इस बार भी जनमाष्टमी पर 50 करोड के जेवरातों से सजेंगे, जिसके लोग फेसबुक पर लाइव दर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर 50 करोड के जेवरातों की सुरक्षा के लिये 200 से भी अधिक जवान तैनात किये जायेंगे। जेवरातों से सजे भगवान राधाकृष्ण के दर्शन फेसबुक पर लाइव होंगे जिसकी तैयारियां शुरू हो गयी है।
 
नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने बताया कि जन्माष्टमी के पर्व पर गोपाल मंदिर की भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमाओं को यह जेवरात पहनाए जायेंगे। इन वेशकीमती जेवरातों में भगवान राधाकृष्ण को हीरे जवाहरातों से जडा स्वर्ण मुकुट, पन्ना और सोने का सात लडी का हार, 249 शुद्ध मोतियों की माला, हीरे में जड़े कंगन, हीरे और सोने की बांसुरी, प्रतिमा का विशालकाय चांदी का छत्र आदि शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि जेवरातों से सजे भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा का फेसबुक लाइव से दर्शन हो सकेगा। इसके अलावा महाराज बाडा, स्टेशन चौराहा और फूलबाग पर लगी स्क्रीनों पर भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत इन जेवरातों को कडी सुरक्षा में निगम कोषालय में रखकर दूसरे दिन बैंक लॉकर में फिर से रखा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »