29 Mar 2024, 20:13:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश से दसवीं पास करने वालों को ही मिले सरकारी नौकरी : दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 1:25PM | Updated Date: Aug 9 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि राज्य से दसवीं की कक्षा उत्तीर्ण करने वाले व्यक्ति को ही सरकारी नौकरी में लिया जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिंह ने ट्वीट में लिखा है 'मध्यप्रदेश के बेरोजगारों की समस्या बढ़ती जा रही है। जिनके पास रोजगार था, वे भी कोरोना संकटकाल में बेरोजगार होते जा रहे हैं। कॉंग्रेस की मांग है कि मप्र सरकार उन्हीं को नौकरी में ले, जिन्होंने दसवीं कक्षा मप्र से पास की हो, जैसा कि मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में नियम था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »