25 Apr 2024, 12:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना के 173 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:10PM | Updated Date: Aug 9 2020 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस के 173 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8516 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कल रात जारी बुलेटिन के अनुसार 2770 सैंपल की जांच में 173 संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक कुल 1,54,565 सैंपल की जांच में से कुल 8,516 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
 
इनमें से तीन संक्रमितों की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 333 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि 5899 संक्रमित रोगी अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, तो संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक कुल 5524 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ा जा चुका है। जिले में अब उपचाररत मरीजों की संख्या 2284 है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »