19 Apr 2024, 21:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छह राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 1:12PM | Updated Date: Aug 6 2020 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 4154 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गयी जिसके साथ ही देश में एक लाख से अधिक संक्रमितों वाले राज्यों की संख्या छह हो गयी है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बहुत पहले एक लाख से अधिक हो गयी थी और उत्तरोत्तर बढ़ते-बढ़ते यह अब 468,265 पर पहुंच गयी है।
 
तमिलनाडु में 268,999 आंध्रप्रदेश में 186,466, कर्नाटक में 151,449, दिल्ली में 140,232 तथा उत्तर प्रदेश में 104,388 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46,121 लोग स्वस्थ हुए तथा 904 की मृत्यु हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1964,536 तथा मृतकों का आंकड़ा 40,699 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के 595501 सक्रिय मामले हैं। वहीं 1328336 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »