29 Mar 2024, 16:20:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मास्क नहीं लगाने पर चालान के साथ ही दो मास्क भी मिलेंगे : भूपेंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 6:02PM | Updated Date: Aug 1 2020 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने पर नियमानुसार चालान तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही 2 मास्क भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी में सिंह ने यह बात अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से 'एक मास्क-अनेक जिंदगी' अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सागर सहित अनेक नगरीय निकायों के प्रचार रथों को रवाना किया।

उन्होंने कहा कि वे कई कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद भी सिर्फ मास्क और दस्ताने के कारण ही संक्रमण से बचे रहे। उन्होंने बताया कि वे दो बार कोरोना का टेस्ट करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लोग लापरवाह हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्क कोरोना से बचने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है। 

सिंह ने कहा कि दानदाताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सभी निकायों में मास्क बैंक स्थापित किए जाएंगे। यहां पर लोग मास्क दान कर सकेंगे और यहीं से अशासकीय संगठन और नागरिक मास्क प्राप्त कर सकेंगे। प्रमुख चौराहों पर भी मास्क दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है अत: नगरीय निकायों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भोपाल, इंदौर, सागर सहित अनेक निकायों में निकाली गई जागरूकता वाहन रैली की सराहना की।

सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के सभी बार्ड  में 21 स्वयंसेवकों की समिति बनाई जाएगी। समिति के सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को पंपलेट वितरित करने के साथ ही गर्म पानी पीने, ठंडी चीजों का उपयोग नहीं करने और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाइश देंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का ंिप्रट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। 

सिंह ने कहा कि किल कोरोना अभियान- दो आगामी 14 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर कोरोना संक्रमण को रोकने के अच्छे प्रयास किए हैं लेकिन चुनौती अभी बाकी है। सिंह ने कहा कि इस अभियान में नगरीय निकाय सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार संकल्प की चेन जोड़ें और कोरोना की चेन तोड़ें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »