19 Apr 2024, 12:19:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बदायूं में अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़के सपा कार्यकर्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 4:55PM | Updated Date: Jul 14 2020 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदायूं। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुऐ भद्दे कमेंट करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सहसवान सीट से विधायक ओमकार सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ ट्वीटर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले  डॉ. अक्षय कुमार सिंह के विरूद्ध कड़ी से कडी कार्रवाई करने की मांग की है। 
 
सहसवान से सपा विधायक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डॉ. अक्षय कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीटर हैडंल अकाउंट पर बदायूं में फैजगंज बेहटा क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी डॉ. अक्षय कुमार सिंह ने अपमान जनक, अमार्यादित तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भद्दे कमेट् किए गए है। 
 
सपा विधायक ने बताया कि ग्राम सीकरी थाना फैजगंज बेहटा का रहने वाला डॉ. अक्षय कुमार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे आमजनता तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है तथा उनमें भारी रोष व्याप्त है। 
 
इस व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 499/500, 504 व आई.टी.एक्ट. की धारा 66 की अधीन शीघ्र अतिशीघ्र मुकदमा दर्ज करके इसको जेल भेजा जाना चाहिए अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर धरना प्रदर्शन व आन्दोलन करने को बाध्य होगें। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता अपने किसी भी नेता के खिलाफ इस तरह का बर्ताव तथा भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगें। इस मौके पर संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »