18 Apr 2024, 20:21:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा विधायक की कथित हत्या के विरोध में उत्तर बंगाल बंद का मिश्रित असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 4:33PM | Updated Date: Jul 14 2020 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की कथित हत्या के विरोध में पार्टी की ओर से आयोजित मंगलवार को उत्तर बंगाल बंद का मिला जुला असर रहा। बंद से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित उत्तर दिनाजपुर का जिला मुख्यालय रायगंज रहा जहां सभी दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से वाहन नदारद थे।
 
गौरतलब है कि जिले के हेमताबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक देवेन्द्र नाथ रॉय का शव सोमवार सुबह उनके घर से एक किलोमीटर दूर बिंदाल गांव में एक दुकान के सामने लटका हुआ पाया गया। भाजपा नेतृत्व और विधायक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि श्री रॉय की पहले हत्या की गयी और उसके बाद उन्हें लटका दिया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »