18 Apr 2024, 14:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कैलाश जोशी के कठोर परिश्रम से आज प्रदेश में भाजपा का विशाल स्वरुप : CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 4:07PM | Updated Date: Jul 14 2020 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवास। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का जो विशाल स्वरुप आज है, वह श्रद्धेय कैलाश जोशी के कठोर परिश्रम की वजह से है। चौहान ने ट्वीट के जरिये लिखा है ‘ प्रदेश में हमारी भाजपा का जो विशाल स्वरूप आज है, वह श्रद्धेय कैलाश जोशी जी के कठोर परिश्रम की वजह से है। जोशी जी ने हम कार्यकर्ताओं को सदैव सत्य और जनसेवा के पथ पर चलने हेतु प्रेरित किया।
 
आज उनके गृहग्राम हाटपिपल्या में उनकी मूर्ति का अनावरण कर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ। स्व. जोशीजी आज भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से न हों, लेकिन अपने विचारों के माध्यम से वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, हमें आशीर्वाद देते रहेंगे। वे हमारे आदर्श हैं, सदैव उनके दिखाए मार्ग पर चलने की हम कोशिश करेंगे। श्रद्धेय जोशीजी के चरणों में नमन ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »