28 Mar 2024, 22:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

औरंगाबाद में कोरोना के 68 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 8,882 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 1:54PM | Updated Date: Jul 14 2020 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 68 नये मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,882 हो गई। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि नये मामलों में औरंगाबाद नगर निगम क्षेत्र से 17 और  जिले के ग्रामीण हिस्सों से 51 मामले दर्ज किये गये हैं।
 
ग्रामीण हिस्सों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुये सिल्लोद और पैथन शहरों में आज से कर्फ्यू लगाया गया है। इस बीच औरंगाबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज लॉकडाउन का पांचवा दिन है। औरंगाबाद में अभी तक कोरोना वायरस से 358 लोगों की मौत हुई है और 5,229 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »