29 Mar 2024, 20:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जल्द शुरू होगी बीकानेर में महिलाओं की पिंक ऑटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2020 8:02PM | Updated Date: Jul 7 2020 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर की मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने निगम में संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान के तहत 'पिंक ऑटो प्रोजेक्ट' पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं। सुशीला ने आज कहा कि पिंक ऑटो रिक्शा में चालक महिलाएं ही होंगी, प्रोजेक्ट के तहत शहर की महिलाओं को पिंक ऑटो रिक्शा उपलब्ध करवाए जायेंगे जिन्हें चलाकर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतन्त्र होने की ओर पहला कदम रखेंगी। बीकानेर राजस्थान का दूसरा ऐसा शहर होगा जहां पिंक ऑटो रिक्शा चलेंगे। 
 
पिंक ऑटो से रन सिर्फ इन महिलाओं को आजीविका का साधन मिलेगा बल्कि स्कूल कॉलेज जाने वाली बच्चियों के अभिभावकों एवं महिलाओं की रोज शहर में यात्रा करते वक्त होने वाली असुरक्षा की भावना भी दूर होगी। उन्होंने कहा कि पिंक ऑटो प्रोजेक्ट के लिए महिलाओं से निशुल्क आवेदन लिए जायेंगे, इन महिलाओं को डे-एनयूएलएम योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जायेगा। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह में 10 महिलायें होंगी। योजना के तहत पूर्व में बने हुए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलायें भी इसका हिस्सा बन सकेंगी।
 
इन महिलाओं को ऑटो रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा, प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं के ड्राइंिवग लाइसेंस बनाये जायेंगे तथा ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए इन महिलाओं को दो लाख रुपए का ऋण बैंकों के माध्यम से अनुदानित ब्याज दर सात प्रतिशत पर उपलब्ध करवाया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »