16 Apr 2024, 22:12:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाजियाबाद की पटाखा फैक्टरी में बड़ा धमाका, 7 लोगों की मौत, कई लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 6:56PM | Updated Date: Jul 5 2020 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। मोदी नगर स्थित पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में जोरदार धमाके के बीच 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने डीएम और एसएसपी को तत्काल घायलों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
 
साथ ही जांच रिपोर्ट आज शाम तक पेश करने को कहा है। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के अलावा अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से शवों को निकालने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में रविवार को भी पटाखा बनाने का काम चल रहा था। आशंका है कि उस वक्त फैक्ट्री के अंदर करीब 30 लोग काम कर रहे थे।
 
इसी दौरान अचानक एक धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए और पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। अंदर काम कर रहे मजदूरों ने भागने का प्रयास तो किया, लेकिन आग की लपटों में बुरी तरह से घिर जाने की वजह से कुछ ही लोग बाहर निकल पाए।उधर, एसपी (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »