28 Mar 2024, 20:10:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेल को भी गरीबों से छीन रही है सरकार : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 3:31PM | Updated Date: Jul 2 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर रेलवे का निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीबों की इस जीवन रेखा को भी उनसे छीना जा रहा है। गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया "रेल गÞरीबों की एकमात्र जीवनरेखा है और सरकार उनसे ये भी छीन रही है।जो छीनना है, छीनिये। लेकिन याद रहे- देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।" इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसका शीर्षक है निजीकरण की दिशा में रेलवे का बड़ा कदम, 109 प्राइवेट ट्रेनों के लिए मांगा प्राइवेट प्रपोजल। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »