19 Apr 2024, 14:57:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिद्धार्थनगर में मुम्बई से लौटा प्रवासी कोरोना मरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 11:36AM | Updated Date: Jun 6 2020 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के  सिद्धार्थनगर जिले में मुंबई से घर लौटे एक प्रवासी श्रमिक के  शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ सीमा राय ने शनिवार को यहां कहा कि शोहरतगढ़ तहसील के बरौली गांव  निवासी संक्रमित पाए गए प्रवासी  श्रमिक को मुंबई से घर लौटने के बाद  शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर स्थित सेंटर में क्वॉरेंटाइन किया  गया था जिसे आज इलाज के लिए कोविड-19 बर्डपुर भेज दिया गया। 

डॉक्टर राय ने  कहा कि आज कोरोना से संदिग्ध श्रमिकों के 113 नमूने जांच के लिए  भेजे गए जबकि 16 मरीजों को इलाज के दौरान ठीक होने पर उनके घर भेजा गयो जिले में अब तक संक्रमित पाए गए 142 मरीजों में से तीन  की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है तथा 93 को ठीक होने पर उनके  घरों को भेजा जा चुका है जबकि बाकी बचे 46 मरीजों में से आठ का कोविड-19  बर्ड पुर, सात का खलीलाबाद, 17 का रुधौली, 10 का बस्ती,तीन का गोरखपुर मेडिकल  कॉलेज और एक का संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना के 3240 संदिग्धों के नमूने की जांच की गई  है जबकि 196 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »