28 Mar 2024, 21:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली सांसदों ने अच्छे सुझाव दिए हैं, सरकार जल्द लागू करेगी : केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 3:54PM | Updated Date: Apr 8 2020 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रीय राजधानी के संसद सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग की और कहा कि सभी को कोरोनोवायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के सात लोकसभा सांसदों और अपनी आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों के साथ बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसदों ने अच्छे सुझाव दिए हैं, जिन्हें सरकार जल्द लागू करेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "दिल्ली के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ कोरोना पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की। कई सांसदों ने अच्छे सुझाव दिए है, उनको सरकार जल्द ही लागू करेगी। इस लड़ाई को हम सबको एकजुट हो कर लड़ना है।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »