28 Mar 2024, 20:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ की PC में शामिल पत्रकार की बेटी कोरोना पॉजिटिव, सभी मंत्री...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:18AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल से कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल एक पत्रकार की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी लंदन से लौटी थी। इस बीच ऐसी खबर है कि पूर्व सीएम कमलनाथ एकांतवास में चले गए हैं। उनके राजनीतिक सलाहकार आरके मिगलानी में कोरोना के लक्षण की आशंका है। हालांकि कांग्रेस ने इसका खंडन किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 200 पत्रकार मौजूद थे।
 
भोपाल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर देहरिया के मुताबिक कोरोना संक्रमित पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी 18 मार्च को ही लंदन से भोपाल आई है और उसके नमूनों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। दोनों का भोपाल एम्स में इलाज चल रहा है। लंदन से लौटने के बाद यह युवती दो दिन तक अपने परिवार के साथ रही। हालांकि युवती के परिवार में उसकी मां, भाई और घर में काम करने वाले अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ के राजनीतिक सलाहकार आर के मिगलानी भी उक्त पत्रकार से मिले थे। इसके बाद 21 मार्च को उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई थी और 23 मार्च को उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कांग्रेस के मध्यप्रदेश इकाई के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का कहना है कि आरके मिगलानी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके बारे में फैलाई जा रही सूचना असत्य हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े में 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »