29 Mar 2024, 13:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुखद खबर - कोरोना वायरस से इंदौर में पहली मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 6:54PM | Updated Date: Mar 25 2020 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण पीड़ित एक महिला ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला की आज इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला यहां बीती 22 मार्च से एक चेरिटेबल अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें जांच रिपोर्ट आने के बाद आज सुबह ही चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण से ग्रस्त बताया था। पीड़िता का अंतिम संस्कार उज्जैन में किये जाने की जानकारी दी गयी है।
 
जिले के अस्पतालों में फिलहाल 22 संदेहियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जिसमें से 14 रोगियों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। जबकि उक्त महिला की मौत के बाद यहां चार इंदौर निवासी संक्रमितों का वर्तमान में उपचार जारी है। इससे पहले आज जिले में कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को घरो में ही रहने की हिदायत देते हुए कर्फ्यू लागू कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »