24 Apr 2024, 21:01:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात तथा बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 3:50PM | Updated Date: Feb 29 2020 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात तथा निचले इलाकों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। शिमला में भी हल्की बारिश हुई तथा कुफरी और नारकंडा में हल्की बर्फ गिरी। उना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिले में आज बारिश हुई।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में बारिश तथा चंबा, कांगडा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल स्पीति जिले में बर्फबारी जारी रही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय इलाकों में अगले 12 घंटों में वर्षा व हिमपात की संभावना है। दो मार्च तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कमी आने से ठंड का असर बना रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »