19 Apr 2024, 04:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्ती में विधायक के दो भाइयों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 2:44PM | Updated Date: Feb 29 2020 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के पुरानी बस्ती क्षेत्र में नगर पालिका परिषद द्वारा अवैध कब्जा हटाए जाने का विरोध करने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय जयसवाल के दो सगे भाइयों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया है कि नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्याम चित्रगुप्त ने अवैध कब्जा हटवाने से रोकने और आक्रमक हो जाने के मामले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के संजय प्रताप जायसवाल के दो भाइयों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रमोद जायसवाल, अविनाश गोपेश पाल राजू चौधरी, बेचन श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल बबलू, नीरज बघेल, राजीव जायसवाल, पिंटू जायसवाल, बेचन, बुद्धू, दिनेश जायसवाल, तारक जायसवाल समेत कई अन्य  व्यक्तियों के विरुद्ध क्रिमिनल लॉ तथा  सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »