23 Apr 2024, 23:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड मे वाहन और बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 3:16PM | Updated Date: Feb 28 2020 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के लतकट्टो के निकट गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर आज सुबह एक अज्ञात वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज अपने रिश्तेदार के घर से बिहार के नवादा जिले रजौली थाना क्षेत्र के हीरोडीह पपरामो जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से लतकट्टो के निकट टक्कर हो गई।
 
इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के हीरोडीह पपरामो निवासी जितेंद्र सिंह (23) के रूप में कई गई है। मृतक एवं घायल के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »