29 Mar 2024, 12:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुछ ताकतें हमारे देश को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 11:14AM | Updated Date: Feb 28 2020 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि दिल्ली में हिंसक घटनाओं का शिकार बने अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में पढ़कर मन व्यथित है। 

चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है कि समाज में छिपा बर्बरता का एक घिनौना रूप आज सामने आया है। यह कैसी नफरत है, जो इस तरह बयां हो रही है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि ऐसी नफरत और बर्बर सोच देश को पीछे ले जाएगी। एक तरफ भाईचारा और सौहार्द्र की भावना है तो दूसरी तरफ ऐसी विध्वंसक सोच समाज को तबाह और बर्बाद कर रही है। कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो हमारे देश को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती हैं। हमें सतर्क रहना होगा और विनाशक सोच को हराना होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »