16 Apr 2024, 19:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली हिंसा के दोषियों की पहचान होगी, बख्शा नहीं जाएगा: चुघ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 1:42AM | Updated Date: Feb 28 2020 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुग ने कहा है कि दिल्ली हिंसा के पीछे कौन लोग थे यह जल्द ही जांच के बाद सामने आएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चुग ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि जल्द ही जांच में यह सामने आएगा कि किसने लोगों को भड़काया,  अफवाह फैलाई और कैसे हिंसा भड़की।

इसके पीछे जो भी लोग हैं उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगो उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और वामपंथी लोग सीएए और एनआरसी के नाम पर मुसलमानों को उनकी नागरिकता छिनने के लिये भड़काने, सड़कों पर उतरने और हिसाब लेने की बातें कर गंदी राजनीति कर रहे हैं। इन्होंने बालाकोट स्ट्राईक पर भी सवाल उठाये थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पहला काम शांति स्थापित करना और हिंसा की पीछे के षडयंत्र की जांच करना है और यह वह कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनके इस बयान के लिये निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली हिंसा के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहां थे? उन्होंने कहा कि शाह ने तो दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक की और पूरी स्थिति का जायजा लिया और दिल्ली पुलिस का दंगाईयों को नियंत्रित करने के लिये मनोबल बढ़ाते रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कांग्रेसियों के हाथ सिखों के नरसंहार से रंगे हो, वे हिंसा रोकने में सफलता और असफलता की बात कर रहे हैं। भाजपा नेता ने गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाडरा, केजरीवाल, वामपंथी और अर्बन नक्सलियों पर आरोप गाया कि वे मुसलवालों को बगावत करने, पहचान पत्र और राशन कार्ड न दिखाने के लिये उक्सा रहें हैं। ये उकसाए गये लोग गत लगभग 72 दिनों से सड़कों पर बैठे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। देश विरोधी, देश तोड़ने और जिन्ना वाली आजादी की मांग रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »