29 Mar 2024, 00:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नदी में बस के गिरने से 20 से अधिक लोगों की मौत, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:56PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में बूंदी जिले के लाखेरी थाना क्षेत्र में आज एक बस के नदी में गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच घायल हो गये। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा के दादाबाड़ी क्षेत्र से करीब 30 लोग बस से सवाई माधोपुर जा रहे थे कि सुबह करीब पौने दस बजे कोटा-लालसोट मेगाहाइवे पर लाखेरी कस्बे के पास पापड़ी फाटक के पास मेज नदी पार करते समय अचानक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी। 

इससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि अचानक टायर फटने की वजह से बस अनियंत्रित हो गयी। उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »