28 Mar 2024, 22:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में बनेगा राज्य का पहला पुलिस और फारेंसिक साइंस विश्वविद्यालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 2:19PM | Updated Date: Feb 25 2020 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बनने वाले पहले पुलिस और फारेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के निर्माण को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अघ्यक्षता में यहां मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय का निर्माण लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में किया जायेगा। इसके लिये 15 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा क्योंकि बजट में इसके लिये 20 करोड़ की रकम आवंटित भी कर दी गई है। 

विश्वविद्यालय निर्माण के लिये पुलिस विभाग ने राज्य सरकार को 350 करोड़ रूपये का प्रस्ताव भी भेजा था। मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड विंघ्य इलाके में 100 प्रतिशत पानी की पाइपलाइन के प्रस्ताव को भी मंजूदी दी। यह परियोजना 15 हजार करोड़ रूपये की है। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने नौ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »