20 Apr 2024, 14:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा नेता के घर पर हमला करने वालों ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:37AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉक्टर भागवत कराड के घर पर हमला करने वाले चार आरोपियों ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी भाजपा से जुड़े थे। कराड पर हमले के संदेह के चलते पार्टी ने आरोपियों को पार्टी से निकाल दिया था। औरंगाबाद के भाजपा अध्यक्ष संजय केणेकर ने चार पदाधिकारियों-शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन झवेरी, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम अंबोर, शहर सचिव रंगनाथ राठौड़ और संतोष सुरे को पार्टी-विरोधी कार्य गतिविधियों में लिप्त होने के कारण बर्खास्त कर दिया था।
 
केणेकर ने कराड के घर पर हमले की निंदा की और बताया कि चारों आरोपी ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।   उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरेगी। ‘‘शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस को इसमें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
 
शुक्रवार रात आठ से दस अज्ञात लोगों के एक समूह ने भाजपा महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष डॉक्टर कराड के कोनाला कॉलोनी स्थित आवास पर पथराव किया था। हमले के बाद कराड और अन्य प्रमुख पार्टी नेताओं ने शहर पुलिस आयुक्त से मुलाकात थी और बाद में क्रांति चौक पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। कराड ने अपनी औपचारिक शिकायत में भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष किशनचंद तनवानी के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया था। तनवानी हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »