28 Mar 2024, 22:50:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यह सरकार कथन की नहीं, वचन की सरकार है- सचिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:25AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धार। मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव ने आज कहा कि यह सरकार कथन की नही, वचन की सरकार है। यादव जिले के बदनावर कृषि उपज मंडी प्रांगण में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के द्वितीय चरण में लाभार्थियों को ऋण माफी प्रमाण पत्र, किसान सम्मान पत्र प्रदान किये तथा हितग्राहियों को अनुदान राशि प्रमाण पत्र व तीन ट्रैक्टर, एक हार्वेस्टर और एक रोटावेटर मशीन देकर लाभान्वित किया। 
 
उन्होंने कहा कि बदनावर के किसान प्रगतिशील किसान है। वे जैविक खेती को अपनाएं। फसलों की सभी बीमारी का इलाज गौमाता के पास है। जैविक खेती के लिए कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस लेने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। किसान उस कमेटी को आवेदन दें। शीघ्र ही प्रकरण वापसी का सिलसिला भी होगा। मुख्यमंत्री स्वयं इस पर नजर बनाए हुए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »