28 Mar 2024, 17:48:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश में अवैध खनन का धंधा जारी: इनेलो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 9:32PM | Updated Date: Feb 22 2020 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में  अवैध खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। चौटाला ने आज यहां एक बयान में कहा कि दुख की बात है कि एक वरिष्ठ मंत्री अपनी सरकार के विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में मीडिया में आरोप लगा कर सरकार के भ्रष्टाचार के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे की पोल खोल रहा था। मंत्री जी को मजबूर होकर गृह मंत्री को पत्र लिख कर अनुरोध करना पड़ा कि अवैध खनन के धंधे को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दें कि वह इसमें मदद करे।
 
इनेलो नेता ने कहा कि सरकार का यह कहना तो उचित है कि भाजपा ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाई है क्योंकि प्रदेश में बगैर किसी डर के मंत्री और अधिकारी अवैध धंधे में प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। कैग ने भी अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि खनन की वजह से नदी का बहाव भी बदल गया है जिसकी वजह से पानी के कटाव के कारण किसानों की जमीन का कुछ भाग भी पानी में समा गया है। रिपोर्ट में कहा है कि अवैध खनन की वजह से 1476 करोड़ रुपये राजस्व का नुकÞसान हुआ है।
 
स्टांप ड्यूटी के 24 करोड़ भी जमा नहीं करवाए और इसके बावजूद ठेकेदारों के खिलाफ गठबंधन सरकार ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। खनन मंत्री का ये भी कहना कि सभी अधिकारियों में खनन विभाग में तबादला करवाने की होड़ लगी है। पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और भिवानी आदि में सबसे अधिक अवैध खनन होता है।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जेजेपी नेता ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा था कि भाजपा का खनन घोटाला राफेल घोटाले से भी बड़ा है और सरकार को इस बारे श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। अब तो जजपा भी सरकार में भागीदार है और अब उन्हें भी सब अच्छा  दिखने लगा है और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनकी भी बोलती बंद हो गई है। प्रदेश में केवल अवैध खनन घोटाला ही नहीं किसी विभाग की फाइल उठा लो सभी में एक से एक बड़ा घोटाला सामने आएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »