29 Mar 2024, 19:57:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेज बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चों की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 12:18AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार दोपहर गांव में कच्ची दीवार गिरने से उसके पास खेल रहे तीन बच्चों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौबेपुर इलाके में किशनपुर निवासी दिनेश के घर के पास  खड़ी कच्ची दीवार बारिश के चलते ढह गई। हादसे में दीवार के पास खेल रहे हरिओम का छह वर्षीय पुत्र टिंकू और चार वर्षीय विवेक तथा चचेरे भाई शिवकांत की तीन वर्षीय पुत्री एकता मलबे में दब गए।
 
हादसे के बाद ग्रामीणों ने  मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन सिर गंभीर चोट आने से टिंकू विवेक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एकता ने अस्पताल में  दम तोड़ दिया।   घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने  परिजनों से कहा  दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन आप के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ति परिजनों को हर सम्भव मदद करेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित कराने के लिए निर्देशित किया 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »