29 Mar 2024, 17:18:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 9:10PM | Updated Date: Dec 9 2019 9:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने करीब 15.45 बजे पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले तीन दिसंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य नागरिक घायल हो गये थे। पाकिस्तान ने 29 नवंबर को पुंछ के बालाकोटे सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »