28 Mar 2024, 18:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिद्दारमैया और दिनेश गुंडु राव ने इस्तीफा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 9:08PM | Updated Date: Dec 9 2019 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्दारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने सोमवार को उप चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस को उम्मीद के अनुरुप नतीजे नहीं मिलने पर वे अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। 

सिद्दारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख उन पर भरोसा जताकर उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित करने के लिए  धन्यवाद दिया और उप चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से राव ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस महासचिव तथा कर्नाटक मामलों के प्रभारी के सी वेणुगोपाल राव को भेज दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »