20 Apr 2024, 19:40:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फैसले को जीत-हार से जोड़कर नहीं देखें : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 12:05AM | Updated Date: Nov 9 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर उच्चतम न्यायालय के आने वाले ऐतिहासिक फैसले की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को लोगों से अपील करते हुए कहा  कि इस फैसले को जीत या हार से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण के सम्बन्ध में दिए जाने वाले सम्भावित फैसले के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से अपील है कि आने वाले फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखा जाए। 

यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण को हर हाल में बनाए रखें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन सभी की सुरक्षा व प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। कोई भी व्यक्ति यदि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय शनिवार को इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगा। फैसले से पहले उत्तर प्रदेश सहित देशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »