भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश को सभी वर्गो के संयुक्त प्रयास से ही आग्रणी राज्य बनाना जा सकता है। इसके लिए राज्य सरकार सभी वर्गो के साथ मिलकर प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप बना रही है और आने वाले पांच वर्षो में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कमलनाथ से साहू समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने यहां मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
इस दौरान साहू समाज की ओर से मुख्यमंत्री का शाल-श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि साहू समाज का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज युवाओं के कौशल विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के साथ मिलकर समग्र विकास का रोडमैप बना रही है। आने वाले पाँच साल में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा।